National

आज का पंचांग: 1 जुलाई 2025 को त्रिपुष्कर योग में खरीदें नई ज्वैलरी, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

हैदराबाद: आज 01 जुलाई, 2025 मंगलवार, के दिन आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है. भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) इस तिथि के शासक हैं. जमीन-जायदाद या नए गहने खरीदने के लिए यह तिथि बहुत शुभ मानी जाती है. आज त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है.

1 जुलाई का पंचांग

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास- आषाढ़
  3. पक्ष- शुक्ल पक्ष षष्ठी
  4. दिन -मंगलवार
  5. तिथि -शुक्ल पक्ष षष्ठी
  6. योग- व्यतिपात
  7. नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी
  8. करण- तैतिल
  9. चंद्र राशि- सिंह
  10. सूर्य राशि- मिथुन
  11. सूर्योदय- सुबह 05:57 बजे
  12. सूर्यास्त- शाम 07:29 बजे
  13. चंद्रोदय- पूर्वाह्न 11.07 बजे
  14. चंद्रास्त- रात 11.34 बजे
  15. राहुकाल- 16:06 से 17:47
  16. यमगंड- 11:01 से 12:43

भगवान की उपासना के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20′ से 26:40 डिग्री तक है. इसके देवता भगवान शिव और शासक ग्रह शुक्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.

आज के दिन का वर्जित सम
आज के दिन 16:06 से 17:47 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!