National

आज का पंचांग: योगिनी एकादशी पर बन रहा त्रिपुष्कर योग, शुभ कार्यों के लिए बढ़िया दिन

हैदराबाद: आज 22 जून, 2025 रविवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर शुभ ग्रह शुक्र का अधिकार है. यह दिन दान देने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन शुभ कार्यों की योजना बनाई जानी चाहिए. आज योगिनी एकादशी का पारण है. आज त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है.

22 जून का पंचांग

  • विक्रम संवत 2081
  • मास -आषाढ़
  • पक्ष -कृष्ण पक्ष द्वादशी
  • दिन -रविवार
  • तिथि -कृष्ण पक्ष द्वादशी
  • योग -सुकर्मा
  • नक्षत्र -भरणी
  • करण -कौलव
  • चंद्र राशि -मेष
  • सूर्य राशि- मिथुन
  • सूर्योदय – सुबह 05:54 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 07:27 बजे
  • चंद्रोदय- देर रात 02.53 बजे (23 जून)
  • चंद्रास्त- दोपहर 04.14 बजे
  • राहुकाल- 17:46 से 19:27
  • यमगंड -12:41 से 14:22

शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और भरणी नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में 13:20 से 26:40 तक इसका विस्तार होता है. इस नक्षत्र के देवता यम हैं और शुक्र इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह हैं. ये नक्षत्र उग्र और क्रूर स्वभाव का होता है. माना जाता है कि इस नक्षत्र में क्रूर कार्य, कुआं खोदना, कृषि संबंधी काम, दवा बनाने, आग से कोई वस्तु बनाने आदि के कार्य करना उपयुक्त होता है. इस नक्षत्र में किसी को भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए. हथियार संबंधी काम, पेड़ काटने या प्रतियोगिता में आगे बढ़ने जैसे कार्य इस नक्षत्र में करना अच्छा रहता है. शुभ कार्यों के लिए यह नक्षत्र अनुकूल नहीं है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:46 से 19:27 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!