National

Aaj Ka Rashifal : मेष, कन्या,तुला, धनु, कुंभ वालों के लिए बेहद शुभ दिन, सिंह,वृश्चिक वाले पीली वस्तु रखें पास

Aaj Ka Rashifal /  ग्रहों की स्थिति :- सूर्य, शुक्र और गुरु मेष राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में। शनि स्वग्रही होकर के कुंभ राशि में। बुध, मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 

Rashifal (राशिफल)- 

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति भी सुधार की तरफ और अच्छा ही हो गया है। कुल मिलाकर के एक शुभ संकेत दिख रहा है। किसी तरह की कोई प्रॅाब्लम नहीं दिख रही है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। 

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार सही है और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। डिस्टर्बिंग दिन रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग सही है। शिवजी को प्रणाम करते रहें। 

सिंह राशि- भावुक होंगे और भावुकता में आकर कोई निर्णय आपने लिया अगर तो नुकसान संभव है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। संतान पक्ष ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार भी सही रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृह-कलह भी संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें। 

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश न करें। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पॅाजिटिव एनर्जी आप में बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान, व्यापार काफी अच्छा हो गया है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी रुपये, पैसे आएंगे। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जिस से प्रेम करते हैं उसकी तरक्की दिख रही है व्यावसायिक तौर पर। संतान पक्ष आपके व्यवसाय में हिस्सा लेगा या स्वंय अलग से व्यवसाय करने की सोचेगा। कुल मिलाकर के प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। काली वस्तु का दान करें।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!