National

Aaj Ka Rashifal : कर्क को मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी, कुम्भ को होगी परेशानी…पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope: आज दिन शुक्रवार और तारीख 30 अगस्त है. शुक्रवार का दिन मां संतोषी, वैभव लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का होता है. इस दिन इनकी उपासना करने से तरक्की होती है. आज के दिन कई राशियों पर शुक्र का प्रभाव देखने को मिलेगा. राशिफल के माध्यम से हम जान सकते हैं कि आखिर किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ सकता है. 

आइए जानते हैं कि आखिर आज आपका दिन कैसा रहेगा? कौन से ग्रह का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. 

आज का राशिफल

मेष : अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं. अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होना चाहिए। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है.

वृषभ : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा. बिना मांगे अपनी राय न दें. पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी.

मिथुन : धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी. समय रहते अपने कार्यो को पूर्ण करें. आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता हैं. कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. 

कर्क : मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे. आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे. भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा. विद्युत उपकण खरीद सकते हैं.

सिंह : पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है. वाहन पर धन खर्च होगा. जरूरतमंद की मदद करें रुके कार्य बन जाएंगे. भूमि लाभ संभव है.

कन्या : कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा. कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा. कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे. मन की बात कहने का समय नहीं है

तुला :mवित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें. भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें. नौकरी में तरक्की के आसार हैं.             

वृश्चिक : व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें. आप मन के साफ है पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें. किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें.

धनु : वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है. व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पुरे करने में लग जाएं. आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेगे.

मकर : लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं. संतान सुख संभव है. विदेश जाने के योग हैं. जीवन-साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. किसी के देखा-देखी में अपना नुकसान हो सकता है.

कुम्भ : अपने व्यवहार और आचरण बदलें. सब आपके हो जाएंगे. अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है. जेसा व्यवहार आप करेगे वेसा आप के साथ भी हो सकता है. अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा. 

मीन: आज आप परिवार के खिलाफ जा सकते हैं. जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे. संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें. नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. पैर में चोट लग सकती है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!