National

Aaj Ka Panchang : 2 अक्टूबर सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त-राहुकाल

नई दिल्लीः आज 2 अक्टूबर, दिन सोमवार है. पितृ पक्ष में आज चतुर्थी तिथि का श्राद्ध होगा. चतुर्थी तिथि सुबह 7.37 बजे लगेगी. वहीं आज भरणी नक्षत्र है. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.46 बजे से 12.34 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ काम शुरू किया जा सकता है.

जानिए आज का पंचांग
तारीखः 2 अक्टूबर
वारः सोमवार
तिथिः तृतीया (सुबह 7.37 बजे तक इसके बाद चतुर्थी तिथि)

मासः आश्विन
पक्षः कृष्ण
नक्षत्रः भरणी (शाम 6.24 बजे तक इसके बाद कृतिका नक्षत्र)

करणः विष्टि (सुबह 7.37 बजे तक इसके बाद कौलव करण)
योगः हर्षण योग (सुबह 10.29 बजे तक इसके बाद वज्र योग)
चंद्रमा का आधी रात 12.15 बजे तक मेष इसके बाद वृष राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.14 बजे
सूर्यास्तः शाम 6.06 बजे तक
दिशाशूलः पूर्व

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चंद्रबल और ताराबल
ताराबलः अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चंद्रबलः मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ

आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.37 बजे से 5.26 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.09 बजे से 2.56 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला सुबह 6.06 बजे से 6.31 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 6.14 बजे से 7.43 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 11.46 से 12.35 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त
आज राहुकाल सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल 12.34 बजे से 1.22 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 2.56 बजे से 3.44 बजे तक रहेगा. भद्रा रात 6.14 बजे से 7.36 बजे तक रहेगी.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!