National

Aaj Ka Panchang : आज कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि, छठ पूजा का दूसरा दिन, जानें शुभ मुहूर्त

आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है। आज खरना किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 15, शक संवत 1946, कार्तिक शुक्ल, पंचमी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 21, रबि-उल्लावल-03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 नवम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

मूल नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजे तक। उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग पूर्वाह्न 10 बजकर 51 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार 
सौभाग्यवती पंचमी, जया पंचमी, ज्ञान पंचमी (जैन) गण्डमूल 11 बजे तक।

सूर्योदय का समय 6 नवंबर 2024 : 
सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 6 नवंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 32 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 6 नवंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 39 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 नवंबर 2024 :

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!