National

आज का पंचांग: विनायक चतुर्थी और राहुकाल का समय, शुक्रवार को शुभ कार्य के लिए जानिए समय

हैदराबाद: आज 30 मई, 2025 शुक्रवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. ये तिथि भगवान गणेश द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज विनायक चतुर्थी है.

  1. 30 मई का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2081
  3. मास : ज्येष्ठ
  4. पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  5. दिन : शुक्रवार
  6. तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  7. योग : गंड
  8. नक्षत्र : पुनर्वसु
  9. करण : वणिज
  10. चंद्र राशि : मिथुन
  11. सूर्य राशि : वृषभ
  12. सूर्योदय : सुबह 05:54 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 07:20 बजे
  14. चंद्रोदय : सुबह 8.16 बजे
  15. चंद्रास्त : रात 10.50 बजे
  16. राहुकाल : 10:56 से 12:37
  17. यमगंड : 15:58 से 17:39

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 20:00 से लेकर कर्क राशि के 3:20 तक फैला हुआ है. इसकी अधिष्ठात्री देवी अदिति हैं और इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं. नया वाहन खरीदने या सर्विसिंग कराने के अलावा यात्रा और पूजा के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. यह एक अस्थायी, तेज और गतिशील प्रकृति का तारा है. इस नक्षत्र में बागवानी करने, जुलूस में जाने, मित्रों से मिलने का कार्य भी किया जा सकता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:56 से 12:37 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!