Aaj ka Panchang : अच्छा रहेगा इन मुहूर्त में कार्य आरंभ करना…बुधवार को बना रवि योग

Aaj ka Panchang : आज बुधवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.12 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.13 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 11.34 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
दुष्ट मुहूर्त का समय आज दोपहर 11.50 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 11.50 बजे से 12.45 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.20 बजे से 6.14 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.21 बजे से 7.15 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.10 बजे से 9.05 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.09 बजे से 8.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.17 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 5.35 बजे से 9.00 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.30 बजे से 7.12 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.30 बजे से 11.06 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। रवि योग का समय दोपहर 3.06 बजे से अगले दिन सुबह 5.35 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.40 बजे से 3.34 बजे रहेगा। अमृत काल दोपहर 12.28 बजे से 2.13 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त के समय राहु काल होने के कारण यह मान्य नहीं होगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।









