National

दर्दनाक हादसा: कार झील में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

भुवनागिरि। आज शनिवार तड़के तेलंगाना के यादाद्री भुवनागिरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा जलालपुर क्षेत्र के भूदन पोचमपल्ली उप-डिवीजन में हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी।

सूचना मिलते ही तेलंगाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को झील से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!