National

एक ही परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर

मध्य प्रदेश। धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बाइक के बस की चपेट में आने से हुआ। तीन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। धार पुलिस पूर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक परिवार शनिवार को बाइक पर सवार होकर धामनोद से बाकानेर गांव जा रहा था। इसी दौरान भाटी ढाबे के सामने ए बी रोड के मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायल बच्ची को धामनोद अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है। मृतकों की शिनाख्त देवी सिंह उनकी पत्नी अनिता और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है। ये बाकानेर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को धामनोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहां आज उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। धामनोद पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!