National

दर्दनाक : महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी, चारों के शव बरामद

बिहार। कैमूर जिले में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले एक-एक कर अपने तीनों बच्चों को कुएं में फेंका फिर खुद कूद गई। यह घटना जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव की है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला का अपने पति से किसी बात पर विवाद हुआ था और इसके बाद पति अपने काम पर चला गया था। वो एक निजी स्कूल में स्कूल बस का ड्राइवर का काम करता है। इसके बाद वह अपने सास-ससुर से यह कहकर निकली की भगवानपुर बच्चों को लेकर दवा लेने जा रही है पर उसे किसी ने बस पर चढ़ते हुए नहीं देखा था। काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों और पति ने ढूंढना शुरू किया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!