National

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: नेब सराय इलाके में मां-बाप और बेटी की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर गया था बेटा

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली तीन लोगों की हत्या से दहल उठी। साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में पति-पत्नी और बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

तीन हत्याओं से दहली दिल्ली

जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पति राजेश (55), पत्नी कोमल (47), बेटी कविता (23) के रूप में हुई है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि राजेश का बेटा सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, जब वह घर आया तो मां-बाप और बहन के शव पड़े थे। तीनों की हत्या हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आज इनकी शादी की सालगिरह थी। राजेश आर्मी से रिटायर थे।

सूचना मिलते ही बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। पुलिस मामले में बेटे से पूछताछ कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!