National

Triple Murder : जमीन के विवाद में दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल

उत्तरप्रदेश। मलिहाबाद के मोहम्मद नगर इलाके में जमीन विवाद में पिता-पुत्र और महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से महिला का पति भी घायल हो गया। हत्या का आरोप मृतक महिला के सगे चाचा पर लगा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार मलिहाबाद के मोहम्मदनगर निवासी फरहीन (35) का सगे चाचा लल्लन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त मामले में शुक्रवार को दोनों पक्ष जमीन की पैमाइश के लिए जुटे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि लल्लन पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली मुनीर (55), उनके बेटे हंजाल (16), फरहीन और उनके पति फरीद को लगी।

गोली लगने से मुनीर, फरहीन और हंजाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। हत्या की सूचना पर डीसीपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल फरीद को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!