Chhattisgarh

 तुलसी पूजा का बाजार हुआ गुलजार

Tulsi Vivah 2023 : भारत त्योहार और पर्वो का देश है। हर माह एक त्यौहार आता है। तीजा पोला गणेश पितर दुर्गा दशहरा दिवाली तुलसी पूजा होली जैसे त्योहार साल भर हिंदी तिथि के अनुसार हर माह में मनाए जाते हैं।12 नवंबर को इस वर्ष दिवाली पड़ी थी । कल 23 नवंबर को तुलसी पूजा यानी छोटी दीवाली मनाई जाएगी

Related Articles

तुलसी पूजा का एक पौराणिक महत्व है तुलसी विवाह का दिन बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं. इस दिन तुलसी मां का विवाह भगवान शालिग्राम (विष्णु जी के अवतार) के साथ किया जाता है. इस दिन का बहुत महत्व है. इस दिन तुलसी माता के पूजन के बाद तुलसी माता की आरती जरुर की जाती है और उनके मंत्रों का जाप भी किया जाता है . ये दिन बहुत शुभ होता है इस दिन से शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

इन त्योहारों के कारण फुटपाथ के बाजारों को कुछ दिन के लिए तेजी आ जाती है । जिसकी कारण फुटपाथ के व्यापारियों को कुछ राहत मिलती है

राजनांदगांव में तुलसी पूजा के 1 दिन पूर्व पूरा बाजार सजा हुआ है

छोटी दिवाली के लिए आज तुलसी पूजा में काम आने वाले सामानों का फुटपाथ बाजार सजा हुआ है । बाजार पूजा के सामान फल गन्ना सब्जी बिक रही हैं ।
गन्ने की व्यापारी ने बताया तुलसी पूजा के 1 दिन पूर्व तक अभी गाने के बिक्री में तेजी नहीं आई है

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!