National

 इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का बढ़िया मौका…..सैलरी होगी जबरदस्त…जल्द करें आवेदन

Job in intelligence bureau : गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II एग्जीक्यूटिव पद पर 995 भर्तियां निकली है. एसीआईओ पद के लिए फॉर्म 25 नवंबर से भरे जाएंगे.

फॉर्म भरने की आखिरी दिनांक 15 दिसंबर होगी. इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मोड में करना होगा.

आयु सीमा:-
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसीआईओ पद पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह 18 से 27 साल है. आरक्षित कैटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक, अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे.

 योग्यता:-
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसीआईओ पद पर भर्ती होने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना आवश्यक है. डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना होगा. साथ में बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी जरूरी है.

शुल्क:-
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसीआईओ भर्ती का फॉर्म भरने के आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 450 रुपये है. एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है.

सैलरी :- 
आईबी में एसीआईओ पद पर मूल वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच होगा. साथ में डीए, टीए, एचआरए जैसे कई प्रकार के भत्ते भी मिलेंगे.

Related Articles

Back to top button