National

आपस में टकराई दो मालगाड़ियां, 12 डिब्बे उतरे पटरी से

बांकुरा। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। जहां दो माल गाड़ियां आपस में बुरी तरह टकरा गई है। जिसके बाद कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी को पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी जिस से जिससे 12 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। ओंडा पर हुआ हादसा।

सूत्रों के मुताबिक एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। एक मालगाड़ी जब ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

रेलवे के अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पुरुलिया एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें इस डिवीजन से गुजर सकें। बता दें कि आद्रा रेलवे डिवीजन पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में सेवाएं देता है. इनमें पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया और बर्दवान शामिल हैं। इसी के साथ झारखंड के 3 जिले धनबाद, बोकारो और सिंहभूम दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!