National

दुकान में रखे गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद लगी आग, दो लोग घायल

मध्यप्रदेश। इंदौर जिले के शिप्रा में एक दुकान में रखे गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। जिसके बाद एक के बाद एक हुए 8 धमाकों में दो लोग घायल हो गए। धमाके इतने तेज थे कि दुकान की दीवारें भी ढह गईं। दुकान की छत भी उड़ गई। इससे सटी दो अन्य दुकानों में भी आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना शहर के शिप्रा इलाके में शुक्रवार दोपहर की है। लोहार पिपल्या का रहने वाला मनीष पटेल छोटे चूल्हे और बर्तन बेचता है। वह घरेलू गैस के छोटे सिलेंडर बेचता भी है और उनकी री-फीलिंग भी करता है। री-फीलिंग के दौरान ही हादसा हुआ। हादसे में मनीष और विशाल नवलिया घायल हुए हैं।

वहीं आग पर काबू पाने के लिए इंदौर, सांवेर और देवास से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें देवास के महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!