National

महाराष्ट्र : पुणे में मिले जीका वायरस के 6 केस, मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल

दिल्ली। भारत में एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है जो महाराष्ट्र के पुणे में तेजी से फैल रहा है। बता दें कि पुणे में जीका वायरस के 6 नए मामले मिले है जिसमें 2 प्रेगनेंट महिलाएं भी शामिल है। इस चिंता भरी खबर के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।

स्वस्थ अधिकारियों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस का शिकार होने पर भ्रूण में माइक्रोसेफेली हो सकता है। यह ऐसी एक गंभीर स्थिति है जिससे मस्तिष्क के असामान्य विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है।

पुणे में जीका वायरस संक्रमण का पहला केस एरंडवाने इलाके में ही सामने आया था। इस दौरान46 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उनकी 15 साल की बेटी का भी सैंपलपॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा दो संक्रमित मुंधवा इलाके में मिले हैं, इनमें से एक 47 साल की महिला और दूसरा 22 साल का शख्स है वहीं अब 2 प्रेगनेंट महिलाएं पाॅजिटिव पाई गई।

पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक,संक्रमित मच्छरों को रोकने के लिए फॉगिंग की जा रही है। बता दें कि जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।य़हीं मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वायरस बी फैलाते है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!