असंवैधानिक शिंदे-फडणवीस सरकार जल्द गिरेगी : ठाकरे

शिवसेना युवा नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और फडणवीस नेतृत्व वाली सरकार पर जोरदार हमला करते हुये कहा कि यह सरकार असंवैधानिक है और विश्वासघात पर टिकी है तथा किसी भी कीमत पर जल्द ही गिर जाएगी। ठाकरे आज देर शाम सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल से मिराज-कोल्हापुर टिकाटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए जारी “निष्ठा यात्रा” के हिस्से के रूप में यहां पहुंचे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान दो सदस्यीय राज्य सरकार एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह से असंवैधानिक,विश्वासघाती और बेवफाई पर आधारित है, यह निश्चित रूप से जल्द ही ध्वस्त हो जायेगी। जब ठाकरे ने विशाल सभा को संबोधित करना शुरु किया तो वहां भारी बारिश शुरू हो गई। वह मंच से नीचे आए और जनता के बीच में कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने शिवसैनिकों के नारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया।
शिवसेना के 40 बागी विधायकों और 12 सांसदों की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें विश्वासघात की मुहर बताया और कहा कि यह भविष्य में कभी नहीं मिटेगी। जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बीमार थे तो शिवसेना के कुछ लोग विश्वासघात की राजनीति कर रहे थे और यहां तक कि मंत्री पद भी दे रहे थे, विद्रोहियों ने राक्षसी महत्वाकांक्षा के साथ उनकी पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने कहा कि “निष्ठा यात्रा” के माध्यम से उद्धव ठाकरे को राज्य में लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है क्योंकि शिव सैनिक ही शिवसेना की असली ताकत हैं।








