National

केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का राहुल पर निशाना, कहा- जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बहा रहे घड़ियाली आंसू

नई दिल्ली। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर वह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

जनता दल (यूनाइटेड) नेता ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा, उन्हें जातिगत जनगणना की बहुत चिंता हो रही है। मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार में जातिगत जनगणना कराई तो उस समय हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी। मुंबई और बेंगलुरु में दो बैठकें भी हुई। इस दौरान हमारी ओर से लगातार कहा गया कि जातिगत जनगणना से जुड़ा एक प्रस्ताव पारित करें। लेकिन, उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया।

उन्होंने ममता बनर्जी पर इंडिया गठबंधन की बैठक में जातिगत जनगणना के प्रस्ताव को पारित नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी के दबाव में ऐसा किया गया और हमारे प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। लेकिन, आज राहुल गांधी घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि देशभर में जातिगत जनगणना होनी चाहिए।

राजीव रंजन ने कहा, हमारी पार्टी ने बिहार में जातिगत जनगणना कराई। उस दौरान हम लोग एनडीए का हिस्सा भी नहीं थे। लेकिन, इसके बावजूद राहुल गांधी ने बिहार में कराई गई जातिगत सर्वे की प्रशंसा कभी नहीं की। वह सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसा करते हैं। उनकी बातों का कोई आधार नहीं है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!