National

Uttarkashi Tunnel Rescue : उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू अंतिम चरण में, फिर रुकी मशीन

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल हादसे में 41 मजदूर दीपावली के दिन से फंसे हुए हैं। अंदर वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। वहीं उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू टीमों ने भी पूरी जान लगा दी है। आज रेस्क्यू ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सिल्क्यारा टनल  पहुँच कर अंदर फंसे श्रमिकों से बातचीत की। सीएम धामी ने भी  सिलक्यारा टनल पहुंचकर बौख नाग देवता से सभी श्रमिकों की कुशलता हेतु प्रार्थना भी की।

वहीं आज बचाव कार्य के लिए ड्रिलिंग के बीच ऑगर मशीन रुक गई है। ऑगर मशीन का बेस कमजोर हो जाने की वजह से वह पहले वाइब्रेट हो रहा था, इसके बाद 2 बार मशीन बंद हुई। इसकी वजह से काफी देर तक बचाव कार्य रुका रहा।

एनडीएमए का कहना है कि उत्तराखंड के सिल्कयारा में सुरंग के पास 41 एम्बुलेंस तैनात हैं।  वहीं स्थानीय लोग स्थानीय देवता की ‘डोली’ को उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में लाए, जहां फंसे हुए 41 श्रमिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बचाव स्थल पर बाबा लोकनाथ मंदिर की भी स्थापना की और मजदूरों के लिए प्रार्थना की।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!