National

सुर्खियों में वंदे भारत एक्सप्रेस…यात्री में खाने में निकला कॉकरोच…IRCTC ने मांगी माफी

वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल से ग्वालियर के बीच यात्रा कर रहे एक यात्री के परोसे गए भोजन से कॉकरोच निकला है। इस घटना के बाद यात्री ने खाने की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की, जिसके बाद यूजर्स ने रेलवे प्रशासन की इस चूक पर कड़ी निंदा की।

ये घटना 24 जुलाई की है। वहीं, इस ट्वीट के बाद रेलवे सेवा ने रीट्वीट करते हुआ कहा, हमारा इरादा इस अप्रिय अनुभव का नहीं था। इसे सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।

दंडात्मक कार्रवाई की गई

DRM भोपाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘IRCTC ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और यात्री के लिए वैकल्पिक भोजन की व्यवस्था की है। ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की सख्त चेतावनी के साथ लाइसेंसधारक के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की गई है।’ भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक चलती है। उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे कई अन्य यात्रियों ने भी ट्विटर पर भोजन की गुणवत्ता के बारे में शिकायत की।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!