National

वरुण धवन का दिखा खूंखार लुक…’बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन स्टारर वीडी 18 का टीजर रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने फिल्म की कुछ झलकियां दिखाते हुए एक मिनट का वीडियो भी जारी किया है। इस फिल्म के टाइटल की निर्माताओं ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। वरुण की फिल्म का नया टाइटल ‘बेबी जॉन’ (Baby John Teaser) है। फिल्म 31 मई, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म का टीजर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया है। वीडियो में वरुण धवन का दमदार लुक देखने को मिला है। वहीं, वीडियो के अंत में इस फिल्म के आधिकारिक शीर्षक की झलक दिखाई गई। एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी ‘बेबी जॉन’ (Baby John) एक एक्शन फिल्म है।

इस फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश के अलावा वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ औप राजपाल यादव भी अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे। वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।एक यूजर ने कहा, ‘आप इस अवतार में कमाल कर रहे हैं।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, ‘ओएमजी, ‘बेबी जॉन’ की ये वीडियो शानदार लग रही है।’ एक अन्य ने कहा, ‘वाह, यह बिल्कुल ब्लॉकबस्टर फिल्म है।’ वरुण धवन के फैंस फिल्म की घोषणा के बाद से ही ‘बेबी जॉन’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म को मेकर्स हिंदी भाषा में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। टीजर देखने के बाद फिल्म एक्शन सीन्स से फुल बताई जा रही है। शायद इसीलिए वरुण धवन फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार घायल भी हो गए थे। वरुण धवन की फिल्म का टीजर सामने आने के बाद उनके फैंस पागल हो गए है। वह लगातार सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!