National

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आएंगे रायपुर,राज्योत्सव-2024 के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर।उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 नवंबर को राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव-2024 के समापन समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर आएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन समारोह उप राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में संध्या 6 बजे से होगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली से संध्या 3.55 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 5.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उप राष्ट्रपति वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउंड जाएंगे और राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति इसके पश्चात वहां से रात्रि 7.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button