National

West Bengal: ‘हाथों से गला घोंटने या दम घुटने से हुई महिला डॉक्टर की मौत’, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर की मौत की मुख्य वजह हाथों से गला घोंटना और दम घुटना है। नौ अगस्त की ऑटोप्सी (शव परीक्षण) रिपोर्ट में बताया गया था कि डॉक्टर के शरीर पर 16 बाहरी और 9 अंदरूनी चोटें थीं।

रिपोर्ट में दुष्कर्म की संभावना जताई गई थी। 16 बहारी चोटों में चेहरे, होंठ, नाक, गले, हाथों और घुटकों पर खरोचें थीं और निजी अंगों पर चोटे पाई गईं थीं। जबकि अंदरूनी चोटों में नौ घावों की सूची दी गई थी। जिनमें खोपड़ी, गले और शरीर के अन्य हिस्सों की मांसपेशियों में चोटें शामिल थीं।

सीबीआई कर रही मामले की जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संकेत मिला था कि डॉक्टर की मौत के पीछे कई लोगों का हाथ हो सकता है। महिला डॉक्टर का शव नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम में मिला था। प्रारंभिक जांच के बाद यह मामला कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपा गया। इसके लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!