National

Aaj Ka Panchang : क्या है आज 3 जनवरी का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 3 January 2025: आज का पंचांग – 3 जनवरी 2025 शुक्रवार पौष शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज धनिष्ठा नक्षत्र है. साल 2025 का पहला पंचक काल भी आज से शुरू हो रहा है. पंचक में किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन से शुरू हो रहे पंचक को चोर पंचक भी कहा जाता है. यात्रा करना, लेने-देन या किसी भी मांगलिक कार्य इस दौरान करने से बचना चाहिए. अगर आप कोई भी शुभ कार्य उस दिन के शुभ मुहूर्त में करते हैं तो माना जाता है कि इसके शुभ परिणाम भी जल्द मिलते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का समय क्या है, राहु काल कितने बजे से कब तक रहने वाला है. अभिजीत मुहूर्त है या नहीं ये सब जरूरी जानकारी होती है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत पंचांग को ध्यान में रखते हुए करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इससे आपका पूरा दिन शुभ बीतता है. 

आज का पंचांग

तिथि- चतुर्थी – 23:41:41 तक

नक्षत्र- धनिष्ठा – 22:22:30 तक

करण- वणिज – 12:27:33 तक, विष्टि – 23:41:41 तक

पक्ष- शुक्ल

योग- वज्र – 12:36:59 तक

वार- शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 07:14:25

सूर्यास्त- 17:36:41

चन्द्र राशि- मकर – 10:48:19 तक

चन्द्रोदय- 09:54:59

चन्द्रास्त- 21:07:59

ऋतु- शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 20

मास पूर्णिमांत- पौष

मास अमांत- पौष

दिन काल- 10:22:16

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 09:18:52 से 10:00:21 तक, 12:46:18 से 13:27:47 तक

कुलिक- 09:18:52 से 10:00:21 तक

कंटक- 13:27:47 से 14:09:16 तक

राहु काल- 11:07:46 से 12:25:33 तक

कालवेला /अर्द्धयाम- 14:50:45 से 15:32:14 तक

यमघण्ट- 16:13:43 से 16:55:12 तक

यमगण्ड- 15:01:07 से 16:18:54 तक

गुलिक काल- 08:32:12 से 09:49:59 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 12:04:48 से 12:46:18 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- पश्चिम

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल- भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!