National

ऑनलाइन ऑर्डर की अमूल की वेनिला आइसक्रीम, बाॅक्स खोला तो मिला ‘कनखजूरा’

दिल्ली। दिल्ली एनसीआर से सटे नोएडा में एक महिला ने दावा किया कि उसे अमूल वेनिला आइसक्रीम बाॅक्स के अंदर एक कनखजूरा मिला। महिला ने दावाा किया उसने यह आइसक्रीम ऑनलाइन ऑर्डर किया था। बता दें कि इससे पहले मुंबई के एक डॉक्टर को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में मानव उंगली मिली थी।

बता दें कि नोएडा सेक्टर-12 की रहने वाली महिला दीपा ने शनिवार को ब्लिंकिट के जरिए अमूल वेनिला आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। जब उसने आइसक्रीम का डिब्बा खोला, तो वह अंदर जमे हुए एक मृत कनखजूरा को देखकर चौंक गई।

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। हालांकि ब्लिंकिट ने दीपा के पैसे वापस कर दिए और जांच शुरू कर दी। अमूल भी महिला के पास पहुंचा और उसे आश्वासन दिया कि वे इस मामले पर गौर करेंगे। खाद्य विभाग की एक टीम ने दीपा के वीडियो पर ध्यान दिया और अपनी जांच के तहत पूछताछ के लिए उसके घर गई। उससे पूछताछ के बाद, खाद्य विभाग के अधिकारी सेक्टर-22 में ब्लिंकिट स्टोर पर गए, जहां से सेंटीपीड के साथ आइसक्रीम बाॅक्स भेजा गया था।

Related Articles

Back to top button