National

पत्नी ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पति ने घोंटा गला, बोरे में भरकर जंगल में फेंकी लाश

उत्तर प्रदेश। अमरोहा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिये कर दी क्योंकि उसने दूसरी बार शरीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। अपनी इस घिनौनी करतूत को छिपाने के लिये आरोपी ने लाश को बोरे में पैक कर मुरादाबाद के जंगलों में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने अमरोहा के नगर कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। उधर, लावारिस लाश मिलने की जांच हुई तो मुरादाबाद पुलिस आरोपी तक जा पहुंची।

अमरोहा नगर कोतवाली इलाके में बेकरी संचालक ने 5 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे पत्नी से संबंध बनाए। थोड़ी देर बाद जब दोबारा संबंध बनाने को कहा तो पत्नी से मना कर दिया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो गुस्से में आरोपी ने रस्सी से गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फिर शव को प्लास्टिक के बारे में भरकर अपनी बाइक से मुरादाबाद जनपद के गांव रतूपुरा में जंगल किनारे सड़क पर फेंक आया और वापस आकर अमरोहा नगर कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी।

उधर, सड़क पर बोरे में पैक शव को देख ग्रामीणों ने मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला की लाश की शिनाख्त के लिए फोटो सर्कुलेट किया। पुलिस आसपास के जिलों से ऐसी महिलाओं का ब्यौरा भी कलेक्ट कर रही थी, जिनकी हाल ही में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इसी कड़ी में अमरोहा कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज होने की बात सामने आई। तस्वीरों का मिलान कराया गया तो बोरे में बंद शव अमरोहा नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली महिला का निकला। उसके बाद जब मुरादाबाद पुलिस ने मृतका के पति से जब पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि घटना में उसने अपने भाई की मदद ली थी। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!