BalodChhattisgarh

शिक्षक पर महिला ने लगाया जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। जिले में महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को बालोद पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बालोद थाना में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोपी उमेश कुमार साहू के खिलाफ 5 नवंबर 22 से 3 जनवरी 23 के बीच कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। महिला ने आरोपी पर अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर हाथ-मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोपी लगाया है। महिला की रिपोर्ट पर बालोद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323,376(2) (ढ) 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!