National

चाइनीज मांझे से कटी महिला की गर्दन, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक महिला की गर्दन चाइनीच मांझे से कट गई। महिला काम से अपने घर गाजियाबाद लौट रही थी। महिला का नाम विंकी भारद्वाज है। मांझे ने महिला के गले में गहरे घाव कर दिए। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल महिला विंकी भरद्वाज मंगलवार शाम 6.40 बजे स्कूटी से फ्लाईओवर के पास पहुंची थी। तभी ये हादसा हुआ। उनकी गर्दन के अंदरूनी हिस्से में 12 सेमी का घाव हो गया था। घायल महिला ने सबसे पहले डीआईएमटीएस में अपने सहयोगियों को फोन किया और उन्हें सूचित किया। जब वो मौके पर पहुंचे तो विंकी के कपड़े खून से लथपथ थे। वो उसे अस्पताल ले गए। जहां महिला की सर्जरी की गई। शास्त्री पार्क पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!