InternationalPolitical

झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से हुयी जनहानि पर योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को झांसी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुयी जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से देर शाम जारी शोक संदेश में उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दैवीय आपदा के मृतक के परिवारीजन को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि मऊरानीपुर तहसील में आकाशीय बिजली गिरने की अलग अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गये।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!