National

क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से युवक की मौत.., मचा हड़कंप

कानपुर : कानपुर में एक युवक को क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक दिहार्ट अटैक आ गया. इसके बाद युवक के दोस्तों ने  उसे तुरंत अस्‍पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया.

मिली जानकारी के मुताबिक दबौली का रहने वाला युवक भानू शुक्ला (32) एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करता था. पांच साल पहले भोगनीपुर निवासी आरती से शादी हुई थी. दोनों के तीन वर्ष के जुड़वां बच्चे भी हैं.

राजेश ने बताया कि भानू शनिवार सुबह करीब 12 बजे कंपनी के साथियों के साथ किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था. करीब दो बजे एक साथी ने फोन कर घर में सूचना दी कि भानू को दिल का दौरा पड़ा है, कॉर्डियोलॉजी लेकर जा रहे हैं. परिवार वहां पहुंचा तो कॉर्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. इसके बाद सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!