National

घर के बाहर टहल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दो के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तरप्रदेश। मेरठ में घर के बाहर टहल रहे युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां चला दी। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म का है, यहां 22 साल के अमान नाम का युवक सोमवार रात करीब 11 बजे अपने घर के बाहर टहल रहा था कि तभी वहां बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से अमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हमलावर उनके पड़ोस के ही लोग हैं। जिनका नाम बिलाल और अनस है। चार दिन पहले अमान का मोहल्ले में रहने वाले बिलाल और अनस से झगड़ा हो गया था। जिसे लोगों ने समझौता कराकर शांत करा दिया था। परिजनों ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!