ChhattisgarhRaipur

SI परीक्षा की तारीखों का ऐलान….इस दिन होंगे एग्जाम, ऑनलाइन फॉर्म भरना जरुरी

रायपुर: व्यापम ने उप निरीक्षक, सब सूबेदार, प्लाटून कमांडर के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्वालीफाई कर चुके अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा। सभी कलेक्टरों को व्यापम ने तय परीक्षा तारीख में परीक्षा आयोजन की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि 2018 में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक, सब सूबेदार, प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक विशेष शाखा, उप निरीक्षक अंगुल चिन्ह, उप निरीक्षक प्रश्नाधिन दस्तावेज, उप निरीक्षक कम्प्यूटर व उप निरीक्षक रेडियो के करीब 650 पदों पर वेकेंसी निकली थी। 4 सालों तक फार्म भराने के बाद भी परीक्षा की प्रक्रिया शुरू नही हो पाई थी।

करीब चार साल बाद पदों की संख्या को बढ़ाते हुए 975 कर दिया और नए अभ्यर्थियों को भी फॉर्म भरने का मौका दिया गया। जिसके बाद जून माह से दस्तावेजों का परीक्षण व शारीरिक माप परीक्षण का आयोजन 5 जुलाई तक चला। परीक्षा के लिए 148858 आवेदकों ने फॉर्म भरे थे। जिसमें से 70741 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। जबकि 78117 अभ्यर्थी बाहर हो गए।

अब व्यापम ने संभावित तारीख घोषित कर दी है। इसके लिए 6 नवंबर तय किया गया है। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को 26 सितंबर से 16 अक्टूबर तक के vyapam. cgstate.gov. in पर फार्म भरने होंगे। जो कि पूर्णतः निशुल्क होगी। 28 अक्टूबर को प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट में जारी किया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!