हाई स्कूल दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष बने राकेश चतुर्वेदी..
गौरेला पेंड्रा मरवाही:- हाई स्कूल दशहरा उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें राकेश चतुर्वेदी को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही आगामी दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

समिति के संरक्षक मंडल में राकेश जालान, पवन सुलतानिया, इकबाल सिंह, महेश साहू, बड़े अग्रवाल एवं अजय जायसवाल को शामिल किया गया है। वहीं, मनीष श्रीवास को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रशांत श्रीवास को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे आपसी सहयोग, समन्वय और उत्साह के साथ दशहरा उत्सव को भव्य एवं सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नई कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र में दशहरा उत्सव की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों में भी उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बनने की संभावना है।


