ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टाइगर ब्वाय चेंदरू की मूर्ति का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टाइगर ब्वाय चेंदरू की मूर्ति का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनावरण किया। समृति चिन्ह के रूप में चेंदरू और टेंबू टाइगर का पर्यटन मंडल उपयोग करेगा। दरअसल सीएम भूपेश बघेल आज विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित टूरिज्म कांक्लेव 2022 में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर कान्क्लेव का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच एमओयू हुआ. छत्तीसगढ़ के पर्यटन को IRCTC के माध्यम से मिलेगा बढ़ावा। इस दौरान पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!