National

पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पेट से निकाले 63 चम्मच

उत्तरप्रदेश। मुजफ्फरनगर में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज के ऑपरेशन के दौरान पेट से 1-2 नहीं बल्कि एक के बाद एक 63 स्टील की चम्मचें निकाली हैं। मरीज की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार मरीज की देखभाल में लगे हुए हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा में रहने वाले 40 साल के विजय के पेट में तेज दर्द हो रहा था। इसकी शिकायत पर मुजफ्फरनगर के निजी हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब जांच की, तो पेट में किसी वस्तु का होना पाया। डॉक्टरों ने विजय के परिवार को बताया कि तुरंत ऑपरेशन करना होगा। जब डॉक्टरों ने उसके पेट में चीरा लगाया और वस्तु को निकाला, तो वे लोग हैरान रह गए।

विजय के पेट में स्टील की कई चम्मचें मौजूद थीं. हालांकि, उनका अगला हिस्सा गायब था। एक के बाद एक करके डॉक्टरों ने उसके पेट से 63 चम्मच निकाले। करीब 4 घंटे तक डॉक्टरों ने विजय का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया। ऑपरेशन के बाद से विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा ऐसा केस हमने पहली बार देखा है। कोई भी इतनी सारी चम्मच क्यों खाएगा।

इस मामले में शख्स के परिजनों ने कहा कि विजय को नशा करने की लत थी। उनकी नशे की लत छुड़ाने के लिए शहर के ही नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। आरोप लगाया कि वहां के स्टॉफ ने विजय को जबरन चम्मचें खिलाई हैं। उन्होंने घर आने के बाद यह बात हमें इसके बारे में नहीं बताया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!