Chhattisgarh

पीएम मोदी ने बिहार चुनाव 2025 के लिए कर्पूरी ग्राम से शुरू किया प्रचार अभियान

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम से करने का ऐलान किया है। यह वही गांव है जहां बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था, जिन्हें जनवरी 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक निर्णय का राजनीतिक महत्व है, क्योंकि मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव में चुनावी सभा करेंगे।

24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली बड़ी रैली होगी। इसी दिन उनका दूसरा कार्यक्रम बेगूसराय में आयोजित होगा। कर्पूरी ग्राम में मोदी सबसे पहले “मॉडल झोपड़ी” का अवलोकन करेंगे, जिसे कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनकी सादगी को दिखाने के लिए तैयार किया गया है। इस झोपड़ी के माध्यम से यह दिखाया गया है कि कैसे सामान्य जीवन और संघर्ष ने जननायक की सोच को आकार दिया।

गांव के लोग इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। स्थानीय चौपाल पर महिलाएं, किसान और युवा प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। नथुनी राम ने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गांव में विकास हुआ है और मैं उन्हें आशीर्वाद दूंगा।” फगुनी राम ने कहा, “मेरी जिंदगी में बदलाव आया है, लेकिन तेजस्वी यादव के वादे पूरे नहीं हुए।”

हालांकि, कुछ लोग अभी भी असंतुष्ट हैं। सतिंदर राम ने कहा कि पक्के घर और योजनाओं का लाभ पूरी तरह नहीं मिला। मंटुडा नामक ग्रामीण ने कहा, “गांव का चेहरा बदला है, लेकिन गरीबों तक असली फायदा नहीं पहुंचा।”

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!