Chhattisgarh

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आई नमी ने बिगाड़ा मौसम, 27 अक्टूबर से तेज बारिश के आसार

 रायपुर। अक्टूबर का आखिरी सप्ताह शुरू होते ही छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन गई है। रात की ठंड अभी तक लौट नहीं पाई है, उल्टा दिन में उमस और गर्मी बढ़ गई है। कई जगह लोगों को एसी या कूलर चलाकर राहत लेनी पड़ रही है।

Related Articles

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके चलते 27 अक्टूबर से बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले 4 दिनों तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों में दंतेवाड़ा और बड़े बचेली में 3 सेमी, भैरमगढ़ और लोहांडीगुड़ा में 2 सेमी, जबकि दरभा, दोरनापाल, कोंटा, गीदम, सुकमा और बीजापुर में 1 सेमी तक बारिश दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान राजनांदगांव और दुर्ग में 33.5°C और न्यूनतम अंबिकापुर में 18°C रहा।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र 25 अक्टूबर तक अवदाब में और 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ सकती है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम 24°C रहने की संभावना है। विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल गरजने, वज्रपात और हल्की वर्षा के आसार जताए हैं।


Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!