ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : राजधानी में युवक की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मोबाइल को लेकर हुए विवाद के युवक के साथ मारपीट की थी । उपचार के दौरान घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी।

प्रार्थी प्रेम ताण्डी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ढेबर सिटी बीएसयुपी कालोनी मठपुरैना रायपुर में रहता है और उसका छोटा भाई अजय ताण्डी जो आटो चालक है उसके साथ ही रहता था। प्रार्थी के घर के पास गली में मोबाईल चोरी की बात को लेकर सोनू महार, शादाब दाढी वाले एवं उसका मामा अमजद प्रार्थी के छोटे भाई अजय ताण्डी से हाथ मुक्का से मारपीट कर अजय तांडी के पेट में गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। अजय तांडी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका लगातार उपचार चल रहा था। इसी दौरान 8 अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस पर आरोपियों के वियद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 456/22 धारा 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में घटना के बाद से आरोपी मोह. सादाफ तथा अमजद खान लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी टीम के सदस्यों द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को फरार आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी मोह. सादाफ एवं अमजद खान को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!