Chhattisgarh

कांग्रेस को बड़ा झटका 72 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश….

बिजापुर :- भैरमगढ़ क्षेत्र के 30 सक्रिय कार्यकर्ता व 42 कांग्रेस समर्थित समेत 72 कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओ ने भाजपा के 15 वर्षों के शासन काल को बेहतर बताते हुए

पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा, जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, महामंत्री सतेन्द्र ठाकुर के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। 72 कांग्रेसी कार्यकर्ता को भाजपा शामिल होने से कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है,

चूंकि जिन क्षेत्र के कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश किये हैं वो कांग्रेस का सघन वोट बैंक वाला क्षेत्र है। कांग्रेस सरकार के झूठे वादे भ्रष्टाचार व जन घोषणा पत्र को स्वीकार नहीं करने पर नाराज 72 कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के निवास पर भाजपा प्रवेश हुए।

प्रवेश कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा  सरकार की योजना धरातल में शून्य है, वहीं क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी की रवैया व कार्यशैली बत्त से बत्तर हैं,

जिस प्रकार विक्रम मंडावी ने  कार्यकर्ताओं को धोखा दिया है  ऐसा कोई विधायक या राजनेता नहीं होगा, इसका असर 2023 के चुनाव में समझ आएगा।

आज बीजापुर की जनता भटक रही है  महेश गागड़ा ने कहा पिछले 15 सालों के भाजपा के कार्यकाल और बीजापुर में जिस तरह विकास हुआ है उसको देखकर आज 72 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है। खुशी की बात है

आने वाले समय और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगे। नव प्रवेशी कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने भाजपा संगठन की कार्यशैली को बताया।

नव प्रवेशी कार्यकर्ताओ ने कहा कि पिछले 15 सालों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा के शासन काल में स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, किसानों को लिए बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!