ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: 17 अक्टूबर को किसानों, ग्रामीणों और कृषि मजदूरों को न्याय योजनाओं की अगली किस्त का भुगतान करेंगे

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीपावली से पहले 17 अक्टूबर को किसानों, ग्रामीणों और कृषि मजदूरों को न्याय योजनाओं की अगली किस्त का भुगतान करेंगे। उन्होंने यह घोषणा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की।

इसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण कृ षि मजदूर न्याय योजना की राशि का वितरण होगा। वहीं एक नवंबर से प्रदेश में धान की खरीदी शुरू हो जाएगी।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इसके लिए संभागायुक्त, जिला कलेक्टरों के साथधान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टरों से धान खरीदी की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने फसलों की गिरदावरी की शुद्धि पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने गिरदावरी का सत्यापन ग्राम सभा में करवाने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!