National

Rohit Sharma made a record: धोनी और कोहली को पछाड़कर रोहित ने किया ये बड़ा कमाल!

 नई दिल्ली | टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा कमाल कर दिखाया। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 16 रनों से धूल चटा दी. इस सीरीज को जीतते ही कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। रोहित कोहली को पीछे छोड़ते हुए लगातार सबसे ज्यादा टी20 सीरीज जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। बता दें कि, रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम की कमान संभाली थी और तब से लेकर वह अभी तक उनकी कप्तानी में टीम ने कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है।

रोहित की कप्तानी में भारत ने लगातार 11वीं सीरीज जीती है। इससे पहले सबसे अधिक लगातार टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड कोहली के नाम था। भारत ने उनकी अगुवाई में 10 टी20 सीरीज जीती थी। साउथ अफ्रीका पर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के साथ रोहित शर्मा ने वो कारनामा कर दिखाया है जो धोनी, कोहली भी नहीं कर पाए।

 दरअसल, टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टी20 में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारत इससे पहले कभी अपने घर पर साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में हरा नहीं पाया था। मगर रोहित शर्मा ने रविवार को इस सूखे को खत्म कर भारत को पहली जीत दिलाई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!