Chhattisgarh

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 5 माह पहले हुई थी शादी

सूरजपुर। भटगांव थाना क्षेत्र में गर्भवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

भटगांव थाना क्षेत्र के बरपारा में रोमा का विवाह पांच माह पूर्व हुआ था। रोमा चार माह की गर्भवती थी। उसकी लाश आज कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली। जिसकी सूचना पर मृतिका के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां नवविवाहिता होने के कारण कार्यपालिका मजिस्ट्रेट को सूचना दिया गया। एफएसएल की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों ने ससुराल पक्ष और मृतिका के पति आर के लाल पर आरोप लगाया कि मृतिका के गर्भवती होने के बाद से ही चरित्र शंका करने के साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के परिजनों के गुस्से को देख उसका पति मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कार्यपालिका मजिस्ट्रेट के द्वारा किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!