ChhattisgarhRaipur

RAIPUR BREAKING : युवक ने पुरखौती मुक्तांगन के पास लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन के पास वन विभाग के नर्सरी में युवक मुरली साहू ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। शव देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन के पास वन विभाग के एक नर्सरी में मुरली साहू नामक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। मृतक होटल बेबीलॉन में काम करता था और नवा रायपुर के ऊपरवारा गांव में रहता था। सूचना मिलने पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!