Chhattisgarh

पंचांग : आज की गई पूजा कभी नहीं होगी निष्फल…सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव पूजन का जानें सही मुहूर्त और गुप्त विधि

पंचांग : आज 18 दिसंबर, 2025 गुरुवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान रुद्र शासन करते हैं. साधना करने, शिव पूजा और समस्याओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन, विवाह या शुभ समारोह इस दिन नहीं करना चाहिए. आज मासिक शिवरात्रि है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

Related Articles

18 दिसंबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : पौष
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
  4. दिन : गुरुवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
  6. योग : धृति
  7. नक्षत्र : अनुराधा
  8. करण : विष्टि
  9. चंद्र राशि : वृश्चिक
  10. सूर्य राशि : धनु राशि
  11. सूर्योदय : सुबह 07:14 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 05:57 बजे
  13. चंद्रोदय : सुबह 06.33 बजे (19 दिसंबर)
  14. चंद्रास्त : दोपहर 03.53 बजे
  15. राहुकाल : 13:56 से 15:16
  16. यमगंड : 07:14 से 08:34

कृषि कार्य और यात्रा के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में 3:20 से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह शनि और देवता मित्र देव हैं, जो 12 आदित्यों में से एक हैं. यह सौम्य स्वभाव का नक्षत्र है. ललित कलाओं को सीखने, दोस्ती करने, रोमांस करने, नए परिधान पहनने, विवाह, गायन और जुलूस आदि में शामिल होने के साथ कृषि कार्यों और यात्रा के लिए यह शुभ नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 13:56 से 15:16 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!