Chhattisgarh
हंगामा गेम प्लैनेट लगा रहा ग्राहकों को चुना… पैसे भरने के बाद भी मशीनें खराब…ग्राहक हो रहे परेशान

रायगढ़ स्थित हंगामा गेम प्लैनेट अपने ग्राहकों को चूना लगा दे रहा है,यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगी हुई हैं जिसे खेलने के लिय दुकानदार के द्वारा एक कूपन जारी किया जाता हे जिसमें ग्राहक को पैसा डालना पड़ता हे।ग्राहकों को कूपन में पैसा डालने के बाद खेलते समय पता चलता हे कि कई मशीनें तो काम ही नहीं कर रही है।दुकानदार को शिकायत करने पर बाद में मशीन बन जाएगी कहकर टालमटोल किया जाता हे और ग्राहकों का पैसा फंस भी जाता हे।इस धोखे का शिकार हुए एक ग्राहक ने आई डी पी 24 न्यूज रायगढ़ के पत्रकार को अपनी समस्या बताई एवं हंगामा गेम प्लैनेट के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में जाने का अपना विचार भी बताया। अब देखते हैं ग्राहकों की शिकायतों पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है।








