Chhattisgarh

नगर पालिका परिषद पेंड्रा की पहल: अस्थि बाधित व्यक्तियों को मिलेगा आधुनिक कृत्रिम हाथ

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- नगर पालिका परिषद पेंड्रा अंतर्गत अस्थि बाधित (हाथ से दिव्यांग) व्यक्तियों के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है। परिषद द्वारा ऐसे दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम अंग (हाथ) उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सामान्य जीवन जी सकें।

Related Articles

इस योजना के तहत वे सभी व्यक्ति जो हाथ से दिव्यांग हैं और जिन्हें कृत्रिम हाथ की आवश्यकता है, उनसे अपील की गई है कि वे तत्काल संपर्क करें। इच्छुक पात्र व्यक्ति अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं हाथ कहां तक कटा है इसकी जानकारी मोबाइल नंबर 7747017935 पर उपलब्ध कराएं।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि हमारा उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक आधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम अंग पहुंचाकर उनके जीवन को आसान बनाना है। उन्होंने सभी पात्र दिव्यांगजनों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!