National

बड़ी खबर : भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसे में एक पायलट की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में आज बुधवार को भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में दो पायलट सवार थे। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। दूसरे पायलट की हालत गंभीर है। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है।

सेना के अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वहां राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची फिर दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!