Chhattisgarh

 गरियाबंद के गांधी मैदान इतिहास में दर्ज होगा,रावण दहन आतिशबाजी के साथ छत्तीसगढ़ की मशहूर लोकगायिका आरु साहू देंगी रंगारंग प्रस्तुति

 गरियाबंद :  गांधी मैदान में विजयादशमी ( दशहरा) पर्व का आयोजन इस बार 6 अक्टूबर दिन गुरुवार को किया गया है। इस बार दशहरा का पर्व यादगार पल के रूप में गरियाबंद के इतिहास में दर्ज होगा। मुख्य आयोजक एवं पूर्व जनरल व्यापारी संघ के अध्यक्ष लीलाराम सिन्हा ने जानकारी देते हुवे कहा कि छत्तीशगढ़ की मशहूर लोकगायिका 13 वर्षीय आरू साहू का रंगारंग कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रारम्भ होगा।उसके पश्चयात रात्रि 8:30 बजे आतिशबाज़ी एवं रावण दहन का कार्यक्रम होगा, साथ ही अतिथि सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी आज के कार्यक्रम के मुख्यअतिथि होंगे नपा अध्यक्ष अब्दुल ग़फ़्फ़ार मेमन कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे अजय {अज्जू} दासवानी जनरल व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं हरीश ठक्कर किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष , प्रकास रोहरा छ.ग. चेंबर आफ़ कामर्स ज़िला अध्यक्ष का अतिथि के रूप में आगमन होगा जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रहा है।

लोकगीत और सुवा गीत के लिए मशहूर १३ वर्षीय आरू साहू के फैन मुख्यमंत्री गृह मंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की चहेती है वही एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नन्ही लोक गायिका आरू के गायन को सराहा, साथ में छत्तीशगढ़ी ददरिया गया और कहा पुराने छत्तीसगढ़ी गीतों की याद ताजा कर दी बिटिया

कार्यक्रम में कई नेताओं का बतौर अतिथि के रूप में आगमन होगा जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। वृहद कार्यक्रम की तैयारी के लिए युवाओं बुजुर्गों एवं महिलाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज़िला स्तर पर बैठको का दौर भी जारी है ताकि एक दूसरे काम बांट कर कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित कर सके। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक  लिलराम ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने आग्रह किया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक- लीलाराम सिन्हा ओम राठौर बिरु यादव राजेश साहू मनोज खरे महेंद्र राजपूत पार्षद रितिक सिन्हा जितु सेन बँसत
मिश्रा वीरेंद्र सेन

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!